Skip to content
info len
Menu
  • Entertainment
  • Business
  • Education
  • News
  • Information
  • LifeStyle
  • About
  • Contact
Menu

Bigg Boss 19 Week 3: Popularity Polls Trend — कौन हैं Top Contestants?

Posted on September 15, 2025

Bigg Boss 19 का तीसरा हफ्ता भी जबरदस्त ड्रामा, झगड़े और मनोरंजन से भरा रहा। घर के माहौल में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की लोकप्रियता भी ऊपर-नीचे होती रही। सोशल मीडिया पोल्स और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर यह सूची तैयार हुई है जिसमें 15वें स्थान से लेकर पहले स्थान तक हर कंटेस्टेंट की स्थिति साफ हो रही है।

15. Neelam Giri

पिछले दो हफ्तों तक नीलम गिरी घर में बहुत सक्रिय नहीं दिखीं। दर्शकों को भी उनकी एक्टिविटी कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। लेकिन इस हफ्ते हालात थोड़े बदलते नज़र आए। तान्या और कुनिका के बीच हुए झगड़ों में नीलम कहीं न कहीं फँसती हुई दिखीं और इसी वजह से उन्हें थोड़ी बहुत स्क्रीन टाइम और ध्यान मिलना शुरू हुआ। हालांकि, घर में कुनिका की “चमची” जैसी भूमिका निभाने और माँ के मुद्दे को लेकर लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर दर्शकों का कहना है कि नीलम अगर अब भी अपनी स्वतंत्र पहचान नहीं बनातीं तो आने वाले हफ्तों में उनकी स्थिति और कमजोर हो सकती है।


14. kunika sadanand

कुनिका सदानंद ने शुरू से ही घर में अपनी सक्रियता दिखाई है। लेकिन समस्या यह है कि उनकी कोई मज़बूत फैन फॉलोइंग नहीं है। यही कारण है कि वे लोकप्रियता की रेस में पीछे चल रही हैं। लगभग पूरे घर से उनके झगड़े हुए हैं और उनका रोल अधिकतर निगेटिव दिखता है। सबसे पहले गौरव से उनका झगड़ा हुआ, और वह भी बहुत छोटी सी बात पर। तान्या, जिन्हें उन्होंने माँ का दर्जा दिया था, उन्हीं के बारे में अपमानजनक बातें कर दीं। यही वजह है कि दर्शक उन्हें एक विवादास्पद और दोहरे चेहरे वाली कंटेस्टेंट मानने लगे हैं।


13. Awez Darbar

30 मिलियन फॉलोअर्स वाले आवेज दरबार से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन Bigg Boss 19 में वे अब तक सिर्फ “पासिंग रोल” में नज़र आए हैं। उनका कंटेंट उतना प्रभावी नहीं रहा और शायद इसी कारण उनकी पार्टनर भी इस हफ्ते घर से बाहर हो गईं। हालांकि, इस हफ्ते उन्हें संचालक बनने का मौका मिला और उसी दौरान बसिर के साथ उनकी बहस भी हुई। अगर उन्होंने अपने गेम को इसी तरह ढीला रखा तो संभव है कि जल्द ही उन्हें भी घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।


12. Zeishan Quadri (Definite)

ज़ीशान उर्फ़ डिफिनिट के फैंस अभी बहुत कम हैं, इसलिए वे इस पोजीशन पर बने हुए हैं। लेकिन घर के अंदर उनका कंटेंट काफी अच्छा है और उनकी स्थिति टॉप-4 तक पहुँचने की क्षमता दिखाती है। धीरे-धीरे दर्शक उनकी पर्सनैलिटी को पसंद करने लगे हैं। वे सीधे और सामने बात करने वाले इंसान के रूप में जाने जाते हैं और लोगों की परख करने में माहिर हैं। दोस्ती निभाने में भी वे पीछे नहीं हटते। अगर वे इसी अंदाज़ में आगे बढ़े, तो आने वाले हफ्तों में उनकी लोकप्रियता में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।


11. Shehbaz Badesha

शहबाज़ बदेशा ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली और सिर्फ एक हफ्ते में ही शानदार लोकप्रियता हासिल कर ली। उनके मज़ाकिया अंदाज़ और हर समय एक्टिव रहने की आदत ने उन्हें दर्शकों का फेवरिट बना दिया है। उनकी बोल्ड और बेबाक बातें घर के माहौल को हल्का भी करती हैं और साथ ही कंटेंट भी भरपूर देती हैं। लोग मानते हैं कि उनकी पॉपुलैरिटी का एक कारण यह भी है कि वे शहनाज़ गिल के भाई हैं और उनके फैंस भी शहबाज़ को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन असली वजह है उनकी कॉमिक टाइमिंग और एंटरटेनमेंट का तड़का।


10. Pranit More

प्रणीत मोरे स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं और अक्सर अपनी पंचलाइन से घरवालों को हँसाते दिखते हैं। लेकिन Bigg Boss जैसे गेम में सिर्फ ह्यूमर काफी नहीं होता। दर्शकों का कहना है कि प्रणीत की इंडिविजुअलिटी अभी तक पूरी तरह उभर कर सामने नहीं आई है। वे अपने मुद्दों के लिए खड़े तो होते हैं, लेकिन उतनी ताकत से नहीं जितनी उम्मीद की जाती है। दिलचस्प यह है कि जिनकी कॉमेडी के बड़े सितारे जैसे अक्षय कुमार भी फैन हैं, वही Bigg Boss के घर में अभी तक उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।


9. Nehal Chudasama

नेहाल को वीकेंड का वार पर “कुकर प्रेशर” कहा गया और यह नाम अब धीरे-धीरे उन पर चिपकता नज़र आ रहा है। वे पूरी तरह से इंडिविजुअल खेलती हैं लेकिन दर्शक मानते हैं कि अक्सर वे विक्टिम कार्ड का सहारा लेती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है। नेहाल की आदत है कि वे न सिर्फ अपने बल्कि दूसरों के मुद्दों को भी खींचकर बड़ा बना देती हैं। कई बार छोटी-सी बेकार बात को भी तूल देकर बहस छेड़ देती हैं। घरवाले अक्सर कहते हैं कि नेहाल हर समय दूसरों की बातें गुस्से में बोलती हुई ही नज़र आती हैं, जिससे उनकी इमेज पर असर पड़ रहा है।


8. Mridul Tiwari

मृदुल तिवारी की सबसे बड़ी ताक़त उनके कट्टर फैंस हैं, जो वोटिंग में खुलकर उनका साथ देते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने साहबाज़ को 90% वोटों से हरा दिया था। OTT विनर एल्विश यादव और बाकी यूट्यूबर कम्युनिटी भी उन्हें खुले तौर पर सपोर्ट कर रही है। हालांकि, बिग बॉस 19 के घर के अंदर अब तक मृदुल का कंटेंट सिर्फ़ नतालिया के प्रेमी के रूप में ही सामने आया है। चुकी नतालिया का एलिमिनेशन हो गया है तो अब असली टेस्ट मृदुल का होगा – क्या वे खुद को एक मज़बूत और अलग पहचान दिलाने वाले खिलाड़ी के तौर पर साबित कर पाएंगे या नहीं।


7. Farhana Bhatt

फरहाना भट्ट एक पीस एक्टिविस्ट के रूप में जानी जाती हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उनका अंदाज़ बिल्कुल उल्टा रहा है। पहले ही दिन से वे घर का शांति माहौल बिगाड़ने के लिए चर्चा में रहीं। इसी कारण उन्हें पहले ही हफ्ते कंटेस्टेंट्स ने वोट आउट कर दिया था। हालांकि, ट्विस्ट यह रहा कि उन्हें एक स्पेशल रूम में रखा गया, जहाँ से वे सभी घरवालों को देख सकती थीं। ऐप रूम का एक्सेस मिलने के बाद गौरव जी उन्हें वापस लेकर आए और तब से फरहाना दोबारा गेम में सक्रिय हो गईं।
वे पूरी तरह इंडिविजुअल खेल रही हैं और कई घरवालों से उनका ज़बरदस्त झगड़ा हो चुका है। हालाँकि उनकी इमेज नेगेटिव बन रही है, लेकिन यही नेगेटिव रोल उन्हें बाकी से अलग कर रहा है। फरहाना अपने हक के लिए खुलकर लड़ती हैं और जब भिड़ती हैं तो घर में एक नया तूफ़ान खड़ा कर देती हैं।


6. Ashnoor kaur

अशनूर कौर पिछली बार टॉप 3 में थीं और घर की टॉप कंटेंडर्स में गिनी जा रही थीं। टीवी सीरियल्स में बचपन से ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाली अशनूर महज़ 21 साल की उम्र में इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम रखती हैं। लेकिन Bigg Boss 19 के घर में उनकी चमक अभी तक पूरी तरह नज़र नहीं आई। तीसरे हफ्ते में भी वे उतनी एक्टिव नहीं दिखीं जितनी उनसे उम्मीद थी। हाँ, अनचाहे ही सही लेकिन अभिषेक के साथ उनकी एक केमिस्ट्री उभर कर सामने आई है। घरवाले भी इस बात को महसूस कर रहे हैं, हालांकि दोनों इसे सिर्फ़ फ्रेंडशिप मानते हैं। बावजूद इसके, इस नज़दीकी ने दर्शकों का ध्यान अशनूर की तरफ़ ज़रूर खींचा है और आगे यह उनके गेम के लिए अहम साबित हो सकता है।


5. Gaurav Khanna

गौरव खन्ना अब भी घर के टॉप कंटेंडर्स में गिने जा रहे हैं। उनकी गेम स्ट्रैटेजी और इन्फ्लुएंस दोनों ही दमदार हैं। हालांकि गौरव का अंदाज़ यह है कि वे ज़्यादातर बैकफुट पर रहकर खेलते हैं और सीधे टकराव से बचते हैं। अभी तक उनका खुला झगड़ा सिर्फ़ कुनिका के साथ ही देखा गया है। उनकी सबसे बड़ी ताक़त उनकी टीवी प्रेज़ेंस है – खासकर कलर्स टीवी के दर्शकों पर उनकी अच्छी-ख़ासी पकड़ है। यही वजह है कि बाहर से उन्हें लगातार मज़बूत सपोर्ट मिलता है।
सलमान खान, फराह खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम भी उन्हें साफ़ सलाह दे चुके हैं कि सोचने से ज़्यादा करने पर ध्यान दें। अब देखना दिलचस्प होगा कि गौरव इस सलाह को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या वाक़ई आने वाले हफ्तों में अपने गेम को और धारदार बना पाते हैं।

4. Amaal Malik

अमाल मलिक का नाम सुनते ही सबसे पहले संगीत की दुनिया याद आती है। लेकिन Bigg Boss 19 के घर में वे एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। शुरुआती हफ्तों में वे थोड़े शांत और बैकफुट पर दिखे थे, लेकिन वीक 3 में जैसे उन्होंने नया अवतार ले लिया। टास्क के दौरान उनका नेतृत्व और स्टैंड लेना दर्शकों को काफी पसंद आया। खासकर जब उन्होंने कुनिका और बाकी घरवालों के बीच जिम्मेदारी के मुद्दे पर खुलकर बोला, तो लोगों को लगा कि अमाल अब गेम में पूरी तरह उतर चुके हैं।
उनकी दोस्ती बेसिर और ज़ीशान के साथ भी मज़बूत हो रही है और कप्तान बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर हैशटैग #AmalStrong और #CaptainAmal ट्रेंड कर चुके हैं।


3. Tanya Mittal

तान्या मित्तल घर की सबसे चर्चित महिला कंटेस्टेंट्स में से एक बनी हुई हैं। बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी अमीरी की बातों से खींचा। उनके दिखावटी अंदाज़ और कई बार बिन सिर-पैर की बातों ने सोशल मीडिया पर उन्हें मीम क्वीन बना दिया है। यही वजह रही कि शुरुआती हफ्तों में ही वे चर्चा और हंसी-मज़ाक दोनों का बड़ा हिस्सा बन गईं।इस हफ्ते उनकी कहानी का सबसे बड़ा हाईलाइट कुनिका के साथ बढ़ता टकराव रहा। कभी जिन्हें उन्होंने “माँ” का दर्जा दिया था, अब उन्हीं से उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच गया है। तान्या को दर्शक “दिल से खेलने वाली खिलाड़ी” मानते हैं। वे किसी भी मुद्दे पर खड़ी होकर अपनी राय रखती हैं और सही बात के लिए खुलकर बोलती हैं। हालांकि, कई बार उनके इमोशंस उन पर हावी हो जाते हैं और यही वजह है कि वे विवादों में भी फँस जाती हैं। फिर भी, उनकी लोकप्रियता ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज तान्या के लिए वोटिंग कैंपेन चला रहे हैं। दर्शकों ने उन्हें “Bigg Boss 19 की शेरनी” कहना शुरू कर दिया है, और अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले हफ्तों में वे टॉप-3 की रेस में भी दाखिल हो सकती हैं।


2. Baseer Ali

बसीर अली ने पहले हफ्ते से ही दिखा दिया था कि वे यहाँ खेलने नहीं, जीतने आए हैं। उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी और घर में डॉमिनेट करने का अंदाज़ कई दर्शकों को पसंद आया। हालांकि, वीक 3 में उनके खिलाफ नेगेटिव नैरेटिव भी बनना शुरू हुआ है। एक ओर वे खुद को सबसे ऊपर मानते हैं और कहते हैं कि बाकी कंटेस्टेंट उनके लेवल के नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी टू-फेस्ड गेमप्ले की चर्चा भी हो रही है।
कैप्टेंसी टास्क में जब अभिषेक ने उन्हें पीछे छोड़ा, तो उनका गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन साफ झलक रहा था। फिर भी, उनके पास एक बड़ा फैन बेस है जो लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहा है। यही वजह है कि वे टॉप-2 में मजबूती से बने हुए हैं।


1. Abhishek Bajaj

इस हफ्ते का सबसे बड़ा सरप्राइज़ और शॉकिंग ट्विस्ट यही रहा – अभिषेक बजाज ने सभी को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। शुरुआत में अभिषेक का गेम थोड़ा कन्फ्यूज्ड और बिखरा हुआ लग रहा था। नेहाल ने उन्हें “भूख़ा, निकम्मा और बिना दिमाग वाला” कहकर उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की थी। लेकिन वीक 3 में अभिषेक ने जबरदस्त कमबैक किया।
सलमान खान का सपोर्ट और फरहाना के केस में उनका स्टैंड, दोनों ने उनकी पोज़ीशन को और मज़बूत कर दिया। सबसे खास बात यह रही कि अभिषेक अब बेसिर जैसे मज़बूत खिलाड़ी को सीधी टक्कर दे रहे हैं और कई मौकों पर उन्हें डॉमिनेट भी करते नज़र आ रहे हैं। उनके ग्रुप में अब कई कंटेस्टेंट जुड़ चुके हैं और सोशल मीडिया पर #AbhishekBajaj ट्रेंड कर रहा है।
फैंस का मानना है कि अगर अभिषेक ने यही रफ्तार बनाए रखी तो आने वाले हफ्तों में वे Bigg Boss 19 जीतने के सबसे बड़े दावेदार बन सकते हैं।

निष्कर्ष

Bigg Boss 19 का वीक 3 दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा। हर कंटेस्टेंट ने अपनी-अपनी तरह से गेम में योगदान दिया – किसी ने झगड़ों से, किसी ने एंटरटेनमेंट से और किसी ने रणनीति से। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि आने वाले हफ्तों में कौन इस पॉपुलैरिटी चार्ट में अपनी जगह बना पाएगा और कौन बाहर का रास्ता देखेगा।
फिलहाल, अभिषेक बजाज टॉप पर हैं और उनकी रफ्तार को रोकना बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए आसान नहीं होगा।

bigg boss 19, bigg boss 19 week 3, bigg boss 19 popularity poll, bigg boss 19 update, bigg boss 19 ranking, abhishek bajaj bigg boss 19, baseer ali bigg boss 19, tanya mittal bigg boss 19, kunika sadanand bigg boss 19

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Trey Reed Delta State University Death: Student Found Hanging on Campus
  • Who is the King of AI? Top Global & Indian AI Leaders to Watch
  • IT Park,Houses Submerged As Heavy Cloudburst In Dehradun
  • Bigg Boss 19 Week 3: Popularity Polls Trend — कौन हैं Top Contestants?
  • Urban Company IPO Allotment Status Live: Check Online at NSE, BSE, and Registrar

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • September 2025

Categories

  • Digital
  • Education
  • Entertainment
  • News
  • Uncategorized

There was an error trying to submit your form. Please try again.

This field is required.

There was an error trying to submit your form. Please try again.

©2026 infolen.com | Design: Newspaperly WordPress Theme